Posts

Showing posts with the label #cab

देखें 2019 के यादगार 12 फोटो, आपको भी बहुत पसंद आएंगे

Image
1.  जबर्दस्त बर्फीली हवाओं के बीच देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए सजग वीर सैनिक  सेल्यूट है सभी सैनिकों को  2.   भारत माता के गोद में खेलते उसकी वास्तविक और सुंदर बेटी 3.   बर्फ की चादर से ढके बाबा केदारनाथ का धाम 4.   इस बार क्रिसमस पर यह बड़ा ही जोरदार चित्र किसी ने पोस्ट किया, जिसमें "सेंटा" बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लेता हुआ दिखाई दे रहा है- 5.   26 फरवरी 2019 को बालबाला आतंकवादी कैंप पर  Air Strike करने वाला मिराज 2000 फाइटर एयरक्राफ्ट जिसने अमेरिका तक को चौंका दिया 6.   ये दो चित्र बचपन में माता-पिता द्वारा अपने बच्चों को दिए संस्कारों को प्रदर्शित करते हैं। यदि संस्कार अच्छे हों तो बच्चा राष्ट्रप्रेमी बनता है,  यदि संस्कार खराब हों तो बच्चा आतंकवादी बन जाता है- 7.   यह दुनिया भरोसे पर टिकी है। भरोसा करना इस बच्चे से सीखें और भरोसा निभाना इस गौमाता से- 8.   जंगल के राजा शेर ने जब सड़क पर अनशन करने की ठानी तो बड़ी-बड़ी गाड...

पाकिस्तान में हिंदुओं को समझते हैं अछूत, उनके लिए घर में होती है अलग प्लेट

Image
तारिक फतेह नई दिल्ली:  पाकिस्तानी कैनेडियन तारिक फतेह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं पाकिस्तान में हिंदुओं की बहुत बुरी हालत है. पाकिस्तान में हिंदुओं को अछूत समझा जाता है. अगर पाकिस्तान से भागकर हिंदू भारत नहीं आएगा तो कहां जाएगा और अगर भारत सरकार उन्हें नागरिकता देती है तो कौन सा गलत कर रही है. भारत के मुसलमानों ने डिक्टेटरशिप अभी देखी नहीं है. उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया जैसी संस्था को बंद कर देना चाहिए. तभी सही मायने में सेकुलरिज्म होगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने हाल ही में एक ट्वीट किया था. ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज दानिश कनेरिया का जिक्र किया. जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दानिश कनेरिया के हिंदू होने की वजह से उसके साथ गलत व्यवहार होता था. कई पाकिस्तानी मुस्लिम क्रिकेटर उसके साथ बैठकर खाना खाना भी पसंद नहीं करते थे और ऐसे में अगर कोई पाकिस्तान में रह रहा हिंदू भारत आता है तो इसमें कुछ गलत नहीं  हिन्दुओं के लिए अलग प्लेट इसी विषय पर बात करते ...

युगांडा से भगाए गए हिंदुओं का दर्द और तत्कालीन कांग्रेस सरकार की उपेक्षा

Image
श्री सनातन धर्म मंडल मंदिर (Kamla, Uganda)  नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान जब लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने  युगांडा से आए हिंदुओं का उल्लेख किया तो वहाँ से 1972 में जबरदस्ती निर्वासित किए गए 65000 हिंदूओं का दर्द ताजा हो गया। भारत में सामान्यत: इन हिंदुओं के बारे में जानकारी का अभाव है। नई पीढ़ी को तो छोड़ ही दीजिए, पुराने लोग भी उनके बारे में ना के बराबर ही जानते हैं। मेरे प्रिय मित्र डॉ. शिववृत मोहन्ती उर्फ तपु जो वनवासी बंधुओं के बीच सेवा कार्य करते हैं उन्होंने उन हिंदुओं के दर्द को समझ कर उसे सामने लाने का प्रयास करते हुए लेख लिखा। आंशिक संपादन के बाद वह लेख आपके लिए प्रस्तुत है- युगांडा 85 प्रतिशत ईसाई तो 14 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या वाला देश है। पूर्व में यह देश भी ब्रिटेन का गुलाम था।इसी के कारण यहां से बहुत सारे भारतवासी युगांडा गयें थे जिसमें आधे गुजरात से तो आधे सम्पूर्ण भारत से थे। भारतवासियों ने वहाँ जाकर अपने पुरूषार्थ का पसीना बहाया जिसके फलस्वरूप वे वहाँ जाकर समृद्ध बन गये। उद्योग -धंधे से लेकर राजनीति तक में भारतीयों का सिक्का चल पड़ा। ...

जानिए, क्या हैं नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 की 10 महत्वपूर्ण बातें

Image
नागरिकता संशोधन बिल (Citizen Amendment Bill) को गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों के विरोध के बावजूद लोकसभा में सोमवार की दोपहर को पेश कर दिया। इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने सासदों को व्हीप भी जारी किया था। नागरिक संशोधन बिल कानून बन जाता है तो पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के चलते आए हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को लोगों को सीएबी के तहत भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। आइये जानते हैं इस बिल के बारे में दस अहम बातें- 1-नागरिक संशोधन बिल अगर कानून का रूप ले लेता जाता है तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों को CAB के तहत भारत की नागरिकता दी जाएगी। 2-नागरिकता संशोधन बिल के चलते जो विरोध की आवाज उठ रही है उसकी वजह ये है कि इस बिल के प्रावधान के मुताबिक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले मुसलमानों को भारत की नागरिकता नहीं दी जाएगी। कांग्रेस समेत कई पार्टियां इसी आधार पर बिल का विरोध कर ...