Posts

Showing posts with the label #indianlaw

करनी का महत्व बता गए कलाम

Image
भारतीय दर्शन ने इस संसार को नश्वर मानने के बावजूद कर्म की प्रधानता को सर्वोच्च स्थान दिया है। अतः संसार में मनुष्य के कर्म और विचार कितना महत्व रखते हैं इसके लिए 30 जुलाई 2015 को सदैव याद रहेगी। इस तारीख को दो विपरीत स्वभाव के लोगों ने दूसरी दुनिया का सफर जिस अंदाज में शुरू किया वह सदियों तक एक मिसाल की तरह पेश किया जाएगा। एक देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्होंने इस दुनिया से विदा ली तो पूरा देश रोया और दुनिया गमगीन हुई। सभी को लगा कि कोई अपना चला गया। कोई ऐसा जो उनका संरक्षक था। कोई ऐसा जो उन्हें सही और गलत का एहसास कराता था। कोई ऐसा जो भ्रम के बादलों को हटाकर सत्य और सफलता का मार्ग दिखाता था। उनके शब्द लोग रट रहे हैं, उनकी बातों को याद कर रहे हैं, उनके कहे का अनुसरण कर रहे है, उनके लिखे को पढ़ रहे हैं। जो उनसे प्रत्यक्ष मिले थे, वे अपने को सौभाग्यशाली बताते हुए आंसू बहा रहे हैं और जिन्होंने उन्हें केवल तस्वीरों और टीवी पर देखा था वे भी गमजदा हैं। उनकी सौम्यता, उनकी सज्जनता, उनका स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व, मानवता के प्रति उनका वास्तविक प्रेम, संसार को सुंदर बनाने की उनकी ...