आगरा सिविल कोर्ट परिसर में हुआ थाना पैरोकारों का सम्मान

थाना पैरोकार फौजदारी न्याय व्यवस्था की रीढ़ होता है- जिला जज पुलिस थानों और न्यायपालिका के बीच थाना पैरोकार एक सेतु का निर्माण करते हैं। यदि यह शिथिल हो जाएंगे तो न्यायपालिका को कार्य करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इसीलिए कहा जाता है कि थाना पैरोकार दांडिक न्याय व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। इन्हे स्वस्थ और सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यह उद्गार आज जनपद न्यायाधीश आगरा विवेक संगल ने पांचवे पैरोकार सम्मान समारोह में बोलते हुए व्यक्त किए। यह कार्यक्रम आज दीवानी परिसर में डीजीसी दाण्डिक एडवोकेट बसंत कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने आयोजित किया । कार्यक्रम में पहुंचे एसपी सिटी विकास ने कहा की अधिवक्ताओं के द्वारा पुलिस वालों का सम्मान किया जाना, यह स्वागत योग्य कदम है। इससे पैरोकारो का उत्साहवर्धन होता है जिससे वे अपने कर्तव्य पालन में हमेशा सजग रहते हैं । उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने मैं पर्दे के पीछे से पैरोकार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे एसीएम आगरा रामप्रकाश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब न्या...