दिल्ली लाल किले के पास i20 कार में विस्फोट, 10 मरे अनेक घायल

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को शाम 07 बजे एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। यह कार दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास आकर रुकी थी। इस विस्फोट में आठ से दस लोगों के मारे जाने का समाचार है तथा अनेक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की संख्या का खुलासा अभी पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है।

यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई गाड़ियों में आग लग गई। घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताया है  और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की जानकारी ली है।

विस्फोट के बाद एक ब्रीफिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। शाह ने कहा कि घटना की जांच "सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए" की जा रही है, और परिणाम जनता के सामने पेश किए जाएंगे। 

शाह ने कहा कि दिल्ली अपराध शाखा और दिल्ली विशेष शाखा की टीमें सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विभाग के साथ एनएसजी और एनआईए की टीमों ने गहन जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

पीएम मोदी ने शाह से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और स्थिति के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों की अधिकारियों द्वारा सहायता की जा रही है।"

एएनआई समाचार एजेंसी ने बताया कि शाह ने पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से बात की। गृह मंत्री इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक से भी लगातार संपर्क में हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और फोरेंसिक विभाग की टीमें भी घटना स्थल पर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम और सीआरपीएफ के डीआइजी भी विस्फोट स्थल पर हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंचे हैं।

कहां कहां रहेगा हाई अलर्ट ?

विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों को एहतियातन अलर्ट पर रखा गया है, जबकि दिल्ली का चांदनी चौक बाजार कल बंद रहेगा.

विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों को एहतियातन अलर्ट पर रखा गया है, जबकि दिल्ली का चांदनी चौक बाजार कल बंद रहेगा.


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो, सरकारी इमारतों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विभिन्न दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है।




Comments

अत्यंत दुखद😢
Anonymous said…
It's really very painful
Anonymous said…
अत्यंत दुखद घटना

Popular posts from this blog

हे प्रभो, इस दास की इतनी विनय सुन लिजिये...

जानिए- अठारह पुराणों के नाम और उनका संक्षिप्त परिचय

UGC विवाद : ठण्डे बस्ते में जाएगा ड्राफ्ट!