Posts

Showing posts with the label #india

प्रियंका वाड्रा गांधी ईसाई हैं ? कुछ प्रश्न, जिनके उत्तर उन्हें देने चाहिए ।

Image
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करने के लिए उन्होंने भगवा को निशाना बनाया. असल में कांग्रेस की परंपरा है, कांग्रेस हिंदू संतों, प्रतीकों, आराध्यों से चिढ़ती है. भगवा धारण करने की मर्यादा एक योगी को सिखाने वाली प्रियंका गांधी बताएंगी कि उनकी नानी इंदिरा गांधी ने क्या इसी धर्म को धारण करके हजारों संन्यासियों पर गोली चलवाई थीं. प्रियंका शायद ये भी नहीं बता पाएंगी कि उनकी माता सोनिया गांधी के रिमोट वाली सरकार भगवान श्री राम को अदालत में काल्पनिक बता रही थी. प्रियंका वाड्रा गांधी को ये भी बताना चाहिए कि उनकी पार्टी के शासन वाले राज्यों में क्यों हिंदू शौर्य और धर्म प्रतीकों को पाठ्यक्रमों से हटाया जा रहा है. प्रियंका की धार्मिक आस्था ही संदिग्ध वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि प्रियंका वाड्रा गांधी ईसाई हैं. उनके घर में चैपल है. एक दक्षिण भारतीय पादरी उनके घर में प्रेयर कराने के लिए आता है. अगर यह सही नहीं है, तो आज तक प्रियंका वाड्रा, राबर्ट वाड्रा या कांग्रेस के किसी नेता ने सुब्रमण्यम स्वामी के दावे का खंडन नहीं किया है. जिन प...

देखें 14 शानदार फोटो- समुद्र की लहरों में योग-आसन क्रियाएं, जल योगी हरेश चतुर्वेदी द्वारा

Image
योग और आसन के अनेक प्रयोग हमने देखे हैं, लेकिन वे सभी प्रयोग अभी तक हमने धरती के ऊपर अर्थात जमीन पर होते हुए देखे हैं। संभवत: पहली बार हम देखेंगे जल योग गुरु हरेश चतुर्वेदी को समुंद्र के जल में योग आसन की क्रियाओं को प्रदर्शित करते हुए। उन्होंने हाल ही में यह प्रदर्शन केरल के कन्नूर में आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए किया। कन्नूर विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय इतिहास कान्फ्रेंस के दौरान वहां उपस्थित विद्वानों से जल योग पर चर्चा करते हुए उन्होंने उसके फायदे बताएं तथा वहां उपस्थित छात्रों और स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी। इससे पूर्व भी हरेश चतुर्वेदी प्रयाग में कुंभ के समय पर तथा अन्य अनेक स्थानों पर, अनेक विद्यालयों में जल योग का प्रदर्शन कर चुके हैं। हरेश चतुर्वेदी आगरा स्थित दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। देखिए कन्नूर स्थित समुंद्र के जल में किए गए जल योग गुरु तथा वरिष्ठ अधिवक्ता हरेश चतुर्वेदी द्वारा योगासन के कुछ चित्र जो आप को आश्चर्यचकित कर देंगे -- (चेतावनी- आपसे प्रार्थना है कि ऐसे प्रयोग किसी नदी, तालाब, पॉन्ड, स्विमिंग पूल अथवा...

"हिन्दू" इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते - सर वीएस नायपाल

Image
भारतीय हिन्दुओं पर सर वी. एस. नॉयपाल की टिप्पणी सटीक थी। लगभग तीन दशक पहले उन्होंने कहा था, 'भारत में यह सचमुच बड़ी समस्या है। हिन्दू लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते।' फिर नासमझी से लैस कुछ का कुछ बोलते, करते रहते हैं। ऐसी गतिविधियों को निष्फल रहना ही है। उदाहरणार्थ, क्या हिन्दुओं ने इस पर सोचा है कि भारत में मुस्लिम नेता सेक्युलरिज्म को नारा बनाते हैं, जबकि इंग्लैंड में सेक्युलरिज्म को ही चुनौती देते हैं! यह सामान्य तथ्य है कि मुस्लिम लोग सेक्युलरिज्म को इस्लाम-विरोधी मानते हैं। अत: वे सेक्युलर नहीं हैं, न होना चाहते हैं, परन्तु हिन्दू नेताओं की इसलिए निन्दा करते रहते हैं कि वे पर्याप्त सेक्युलर नहीं! प्रो. मुशीर-उल-हक ने अपनी पुस्तक 'पंथनिरपेक्ष भारत में इस्लाम' (इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, शिमला, 1977) में नोट किया था कि यहां सेक्युलरवादियों के पास मुसलमानों को सेक्युलर दिशा में प्रवृत्त करने के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। वह स्थिति आज भी नहीं बदली है। मुसलमानों, और विशेषकर इस्लाम के बारे में हिन्दू बुद्धिजीवियों, नेताओं में अज्ञान और अहं...

देखें 2019 के यादगार 12 फोटो, आपको भी बहुत पसंद आएंगे

Image
1.  जबर्दस्त बर्फीली हवाओं के बीच देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए सजग वीर सैनिक  सेल्यूट है सभी सैनिकों को  2.   भारत माता के गोद में खेलते उसकी वास्तविक और सुंदर बेटी 3.   बर्फ की चादर से ढके बाबा केदारनाथ का धाम 4.   इस बार क्रिसमस पर यह बड़ा ही जोरदार चित्र किसी ने पोस्ट किया, जिसमें "सेंटा" बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लेता हुआ दिखाई दे रहा है- 5.   26 फरवरी 2019 को बालबाला आतंकवादी कैंप पर  Air Strike करने वाला मिराज 2000 फाइटर एयरक्राफ्ट जिसने अमेरिका तक को चौंका दिया 6.   ये दो चित्र बचपन में माता-पिता द्वारा अपने बच्चों को दिए संस्कारों को प्रदर्शित करते हैं। यदि संस्कार अच्छे हों तो बच्चा राष्ट्रप्रेमी बनता है,  यदि संस्कार खराब हों तो बच्चा आतंकवादी बन जाता है- 7.   यह दुनिया भरोसे पर टिकी है। भरोसा करना इस बच्चे से सीखें और भरोसा निभाना इस गौमाता से- 8.   जंगल के राजा शेर ने जब सड़क पर अनशन करने की ठानी तो बड़ी-बड़ी गाड...