Posts

Click & Read These Important Posts

-  देखें 2019 के यादगार 12 फोटो, आपको भी बहुत पसंद आएंगे -  पाकिस्तान की रिंकल कुमारी के आंसू भारत के सेकुलरों को क्यों नहीं दिखते... -   जानिए, क्या हैं नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 की 10 महत्वपूर्ण बातें -   पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाया जाता है- हिंदू बर्बर और धूर्त होते हैं ! -   युगांडा से भगाए गए हिंदुओं का दर्द और तत्कालीन कांग्रेस सरकार की उपेक्षा -   जानें- क्या है NPR तथा एनआरसी और एनपीआर में क्या है अंतर -   जानिए- श्री रामजन्मभूमि पर निर्णय देने वाले जस्टिस रंजन गोगोई किस राजवंश से संबंधित हैं और  उस राजवंश का गौरवशा ली इतिहास -   महाभारत का एक रोचक प्रसंग जो मन-मस्तिष्क को झकझोर देगा... -   जानिए- अठारह पुराणों के नाम और उनका संक्षिप्त परिचय -   जानिए- कौन और क्यों वीर सावरकर को नहीं मानता ‘वीर’ और महाराणा प्रताप को ‘महान’

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Image
  सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियम पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि जाति संबंधी नियम स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ को भाषा और स्पष्ट करने को कहा गया है। फिलहाल यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में 2012 के पुराने रेगुलेशंस ही लागू रहेंगे। अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। यूजीसी इक्विटी एक्ट 2026 पर कोर्ट की रोक देशभर में चल रहे विरोध के बीच आई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में जातिगत-भेदभाव को रोकने के लिए लाए गए यूजीसी के नए 'कानून' का एकतरफा  बताया जा रहा है। सवर्ण जाति संगठनों ने आंदोलन तेज  करने की धमकी दी है। 13 जनवरी से चल रहे विरोध के बाद यूजीसी जल्द स्पष्टीकरण जारी कर सकती है। सरकार शिक्षाविद, अधिकारी और यूजीसी को  मिलाकर एक हाईलेवल कमेटी बना  सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देशभर में व्यापक विरोध और आलोचना के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा) विनियम, 2026 पर रोक लगा दी। केंद्र सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को नोटिस जारी करते हुए, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति ज...

UGC विवाद : ठण्डे बस्ते में जाएगा ड्राफ्ट!

Image
मोदी सरकार ने नए यूजीसी (#UGC) ड्राफ्ट नियमों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय ले सकती है। यह निर्णय विश्वविद्यालयों, शिक्षक संगठनों, सामाजिक संगठनों और सवर्ण जातियों के संगठनों और कई राज्य सरकारों की ओर से व्यापक आपत्तियाँ सामने आने के बाद लिया गया है ।  विशेषज्ञों का मानना है कि उच्च स्तरीय कमिटी को यह ड्राफ्ट सौंपने का अर्थ है कि अब यह ड्राफ्ट ठंडे बस्ते में चला जाएगा। इसी के साथ सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी अपना पक्ष रखकर ड्राफ्ट के लागू किए जाने पर होने वाली समस्याओं के विषय में अपना पक्ष रखेगी। साथ ही अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन भी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के एंट्रिम ऑर्डर पर यह जो ड्राफ्ट नोटिफाई किया गया था उसे Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 नाम से जाना गया। इस ड्राफ्ट के आने से देश के सवर्ण समाज मैं यह भय व्याप्त हो गया कि यूनिवर्सिटी और कालेजों में अनेक प्रकार के झूठे आरोप लगाकर उनके बच्चों को परेशान किया जा सकता है, उनका भविष्य बर्बाद किया जा सकता है, वे कभी भी किसी भी स्तर पर भारी...

पाकिस्तान विश्व शांति के लिए खतरा - गोलोक बिहारी

Image
  आगरा। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच, आगरा चैप्टर द्वारा एक राष्ट्रीय संगोष्ठी, आगरा क्लब आगरा पर आयोजित की गई। संगोष्ठी का विषय था "नो मोर पाकिस्तान"। दिल्ली से पधारे मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गोलोक बिहारी राय ने संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान केवल भारत के लिए ही परेशानी पैदा नहीं करता बल्कि वह विश्व शांति के लिए भी खतरा है। दुनिया में कहीं भी कोई आतंकवादी घटना होती है तो उसकी जांच में कहीं न कहीं पाकिस्तान से संपर्क जरूर निकलता है।फ पाकिस्तान इतने विरोधाभासों से घिरा हुआ है कि वह अपने आप टूटने के कगार पर आ खड़ा हुआ है। बलूचिस्तान हो सिंध हो या खैवर पख्तूनवा की समस्या हो, पाकिस्तान अब इस हालत में नहीं है कि वह इन समस्याओं को संभाल सके। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के विघटन की प्रक्रिया अपने आप तेज हो गई है। दुनिया की कोई शक्ति कितनी ही ताकत लगा ले, अब उसे बचा नहीं सकती। ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के नागरिक अपने देश के राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं जानते। राष्ट्रगान बजते समय वे खड़े नहीं होते और इसमें उन्...

सिख समाज की परंपराओं को समझकर निकलेगा राष्ट्र विकास का रास्ता

Image
आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में पहुंचे सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल बरेली, 13.12.2025। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंख्ला में आज बरेली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सिख समाज के बीच था। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में थे। अर्बन हाट आडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में सह सर कार्यवाह ने कहा कि गुरुतेग बहादुर जी भारतीय परंपरा के दैदीप्यमान नक्षत्र थे। उन्होंने समझाया कि गुरु महिमा और सिख समाज की परंपराओं को समझकर उनके रास्तों को अपना कर ही कुरीतिया, भेदभाव का समापन हो सकता है, राष्ट्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।    कार्यक्रम का उद्घाटन सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, कार्यक्रम अध्यक्ष व गुरू सिंह सभा गुरुद्वारा माडल टाउन के अध्यक्ष मलिक सिंह कालरा व विशिष्ट अतिथि व सेंट्रल गुरूपूरब कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबराय ने मां भारती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। अपने वकतव्य में सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा क...

धर्मेंद्र नहीं रहे: हिंदी सिनेमा के सबसे प्रिय सितारे को भावपूर्ण विदाई

Image
"छह दशकों तक 300 फिल्मों में अपना अद्वितीय जादू बिखेरने वाले अभिनेता का 89 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन" हिंदी फिल्मों के स्वर्ण युग के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर 2025 को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे अभिनेता ने अपने सहज व्यक्तित्व, खुरदुरे आकर्षण और भावनात्मक गहराई से भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। धरम सिंह देओल के रूप में पंजाब के लुधियाना में जन्मे धर्मेंद्र ने 1960 के दशक की शुरुआत में फ़िल्मी सफ़र शुरू किया और जल्द ही हिंदी सिनेमा के ‘एवरीमैन हीरो’ के रूप में स्थापित हो गए। ‘सत्यकाम’ के आदर्शवादी इंजीनियर, ‘अनुपमा’ के संवेदनशील कवि, ‘प्रतिज्ञा’ के प्रतिशोधी ट्रक ड्राइवर और ‘शोले’ के दृढ़-संकल्पित वीरू जैसे यादगार पात्र आज भी दर्शकों की स्मृतियों में जीवित हैं। 1966 से 1975 के बीच लगातार हिट फिल्मों की श्रृंखला ने उन्हें सुपरस्टार का दर्जा दिलाया। छोटे शहरों और ग्रामीण भारत में उनकी लोकप्रियता इतनी प्रबल थी कि कई औसत फिल्मों को भी उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई। बिमल रॉय,...

दिल्ली लाल किले के पास i20 कार में विस्फोट, 10 मरे अनेक घायल

Image
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को शाम 07 बजे एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। यह कार दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास आकर रुकी थी। इस विस्फोट में आठ से दस लोगों के मारे जाने का समाचार है तथा अनेक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की संख्या का खुलासा अभी पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई गाड़ियों में आग लग गई। घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताया है  और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की जानकारी ली है। विस्फोट के बाद एक ब्रीफिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। शाह ने कहा कि घटना की जांच "सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए" की जा रही है, और परिणाम जनता के सामने पेश किए जाएंगे।  शाह ने कहा कि दिल्ली अपराध शाखा और दिल्ली विशेष शाखा की टीमें सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विभाग के साथ एनएसजी और एनआईए...