Posts

Showing posts with the label #youth

देखें 14 शानदार फोटो- समुद्र की लहरों में योग-आसन क्रियाएं, जल योगी हरेश चतुर्वेदी द्वारा

Image
योग और आसन के अनेक प्रयोग हमने देखे हैं, लेकिन वे सभी प्रयोग अभी तक हमने धरती के ऊपर अर्थात जमीन पर होते हुए देखे हैं। संभवत: पहली बार हम देखेंगे जल योग गुरु हरेश चतुर्वेदी को समुंद्र के जल में योग आसन की क्रियाओं को प्रदर्शित करते हुए। उन्होंने हाल ही में यह प्रदर्शन केरल के कन्नूर में आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए किया। कन्नूर विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय इतिहास कान्फ्रेंस के दौरान वहां उपस्थित विद्वानों से जल योग पर चर्चा करते हुए उन्होंने उसके फायदे बताएं तथा वहां उपस्थित छात्रों और स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी। इससे पूर्व भी हरेश चतुर्वेदी प्रयाग में कुंभ के समय पर तथा अन्य अनेक स्थानों पर, अनेक विद्यालयों में जल योग का प्रदर्शन कर चुके हैं। हरेश चतुर्वेदी आगरा स्थित दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। देखिए कन्नूर स्थित समुंद्र के जल में किए गए जल योग गुरु तथा वरिष्ठ अधिवक्ता हरेश चतुर्वेदी द्वारा योगासन के कुछ चित्र जो आप को आश्चर्यचकित कर देंगे -- (चेतावनी- आपसे प्रार्थना है कि ऐसे प्रयोग किसी नदी, तालाब, पॉन्ड, स्विमिंग पूल अथवा...

बुजुर्ग और उनकी तनहाई

Image
              old age & loneliness स्वास्थ्य सेवाओं में हुए क्रांतिकारी विकास ने मनुष्य की औसत आयु में जबरदस्त इजाफा किया है। इसके कारण इस खूबसूरत लेकिन नश्वर संसार में इंसान का जीवन लगातार लंबा हो रहा है। निश्चित ही यह सभी को अच्छी लगने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि ने संसार में बुजुर्गों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा किया है। एक अनुमान के अनुसार आगामी पैंतीस वर्षें में इस धरती पर बुजुर्गों की संख्या बीस अरब का आंकड़ा पार कर जाएगी। जाहिर है उनके ऊपर होने वाले खर्च में भी इजाफा होगा। हो सकता है आर्थिक दबाव के उस इजाफे को दुनिया वहन कर ले, लेकिन उनके भावनात्मक पहलू की समस्याएं निश्चित ही गंभीर होती जाएंगी। हाल ही में खबर आई है कि जापान में एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु का पता एक माह बाद लग सका, जबकि उसके बच्चे उसके अपार्टमेंट के किराए और अन्य खर्चों को लगातार उठाते रहे। तनहाई में ऐसी मौतों की संख्या दुनिया भर में लगातार बढ़ रही है, भारत भी इससे अछूता नहीं है। यह अपने तरह की समस्या है। जिस रास्ते पर यह दुनिया जाती दिख ...