CBSE 2021 : Board exams for class 10 cancelled, class 12th postponed


 केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, "4 मई से 14 जून तक आयोजित होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 10वीं क्लास के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली क्लास में भेजा जाएगा. अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो कोरोना से हालात सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता है।"

सीबीएसई बोर्ड के नोटिफिकेशन में भी यह बात स्पष्ट की गई है-


सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलनी थी. सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 4 मई से होनी थी। 6 मई को दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जानी थी।


 देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल दी गई हैं. 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा. परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा. ये जानकारी  सीबीएसई बोर्ड केेे उपरोक्त नोटिस मैं भी दी गई है।





Comments

छात्रों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है सरकार की दृष्टि में हालांकि उन छात्रों के मनोबल पर इसका प्रभाव पड़ेगा जो exam के लिए काफी मेहनत कर रहे थे
Pravendra said…
कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार का बहुत उचित निर्णय है क्योंकि सबसे पहले छात्रों का स्वास्थ्य उसके बाद परीक्षा का स्थान आता है छात्र होंगे तो आने वाले समय में परीक्षा भी होती रहेगी

Popular posts from this blog

हे प्रभो, इस दास की इतनी विनय सुन लिजिये...

जानिए- अठारह पुराणों के नाम और उनका संक्षिप्त परिचय

UGC विवाद : ठण्डे बस्ते में जाएगा ड्राफ्ट!