Posts

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Image
  सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियम पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि जाति संबंधी नियम स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ को भाषा और स्पष्ट करने को कहा गया है। फिलहाल यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में 2012 के पुराने रेगुलेशंस ही लागू रहेंगे। अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। यूजीसी इक्विटी एक्ट 2026 पर कोर्ट की रोक देशभर में चल रहे विरोध के बीच आई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में जातिगत-भेदभाव को रोकने के लिए लाए गए यूजीसी के नए 'कानून' का एकतरफा  बताया जा रहा है। सवर्ण जाति संगठनों ने आंदोलन तेज  करने की धमकी दी है। 13 जनवरी से चल रहे विरोध के बाद यूजीसी जल्द स्पष्टीकरण जारी कर सकती है। सरकार शिक्षाविद, अधिकारी और यूजीसी को  मिलाकर एक हाईलेवल कमेटी बना  सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देशभर में व्यापक विरोध और आलोचना के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा) विनियम, 2026 पर रोक लगा दी। केंद्र सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को नोटिस जारी करते हुए, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति ज...

UGC विवाद : ठण्डे बस्ते में जाएगा ड्राफ्ट!

Image
मोदी सरकार ने नए यूजीसी (#UGC) ड्राफ्ट नियमों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय ले सकती है। यह निर्णय विश्वविद्यालयों, शिक्षक संगठनों, सामाजिक संगठनों और सवर्ण जातियों के संगठनों और कई राज्य सरकारों की ओर से व्यापक आपत्तियाँ सामने आने के बाद लिया गया है ।  विशेषज्ञों का मानना है कि उच्च स्तरीय कमिटी को यह ड्राफ्ट सौंपने का अर्थ है कि अब यह ड्राफ्ट ठंडे बस्ते में चला जाएगा। इसी के साथ सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी अपना पक्ष रखकर ड्राफ्ट के लागू किए जाने पर होने वाली समस्याओं के विषय में अपना पक्ष रखेगी। साथ ही अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन भी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के एंट्रिम ऑर्डर पर यह जो ड्राफ्ट नोटिफाई किया गया था उसे Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 नाम से जाना गया। इस ड्राफ्ट के आने से देश के सवर्ण समाज मैं यह भय व्याप्त हो गया कि यूनिवर्सिटी और कालेजों में अनेक प्रकार के झूठे आरोप लगाकर उनके बच्चों को परेशान किया जा सकता है, उनका भविष्य बर्बाद किया जा सकता है, वे कभी भी किसी भी स्तर पर भारी...

पाकिस्तान विश्व शांति के लिए खतरा - गोलोक बिहारी

Image
  आगरा। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच, आगरा चैप्टर द्वारा एक राष्ट्रीय संगोष्ठी, आगरा क्लब आगरा पर आयोजित की गई। संगोष्ठी का विषय था "नो मोर पाकिस्तान"। दिल्ली से पधारे मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गोलोक बिहारी राय ने संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान केवल भारत के लिए ही परेशानी पैदा नहीं करता बल्कि वह विश्व शांति के लिए भी खतरा है। दुनिया में कहीं भी कोई आतंकवादी घटना होती है तो उसकी जांच में कहीं न कहीं पाकिस्तान से संपर्क जरूर निकलता है।फ पाकिस्तान इतने विरोधाभासों से घिरा हुआ है कि वह अपने आप टूटने के कगार पर आ खड़ा हुआ है। बलूचिस्तान हो सिंध हो या खैवर पख्तूनवा की समस्या हो, पाकिस्तान अब इस हालत में नहीं है कि वह इन समस्याओं को संभाल सके। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के विघटन की प्रक्रिया अपने आप तेज हो गई है। दुनिया की कोई शक्ति कितनी ही ताकत लगा ले, अब उसे बचा नहीं सकती। ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के नागरिक अपने देश के राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं जानते। राष्ट्रगान बजते समय वे खड़े नहीं होते और इसमें उन्...

सिख समाज की परंपराओं को समझकर निकलेगा राष्ट्र विकास का रास्ता

Image
आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में पहुंचे सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल बरेली, 13.12.2025। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंख्ला में आज बरेली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सिख समाज के बीच था। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में थे। अर्बन हाट आडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में सह सर कार्यवाह ने कहा कि गुरुतेग बहादुर जी भारतीय परंपरा के दैदीप्यमान नक्षत्र थे। उन्होंने समझाया कि गुरु महिमा और सिख समाज की परंपराओं को समझकर उनके रास्तों को अपना कर ही कुरीतिया, भेदभाव का समापन हो सकता है, राष्ट्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।    कार्यक्रम का उद्घाटन सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, कार्यक्रम अध्यक्ष व गुरू सिंह सभा गुरुद्वारा माडल टाउन के अध्यक्ष मलिक सिंह कालरा व विशिष्ट अतिथि व सेंट्रल गुरूपूरब कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबराय ने मां भारती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। अपने वकतव्य में सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा क...

धर्मेंद्र नहीं रहे: हिंदी सिनेमा के सबसे प्रिय सितारे को भावपूर्ण विदाई

Image
"छह दशकों तक 300 फिल्मों में अपना अद्वितीय जादू बिखेरने वाले अभिनेता का 89 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन" हिंदी फिल्मों के स्वर्ण युग के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर 2025 को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे अभिनेता ने अपने सहज व्यक्तित्व, खुरदुरे आकर्षण और भावनात्मक गहराई से भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। धरम सिंह देओल के रूप में पंजाब के लुधियाना में जन्मे धर्मेंद्र ने 1960 के दशक की शुरुआत में फ़िल्मी सफ़र शुरू किया और जल्द ही हिंदी सिनेमा के ‘एवरीमैन हीरो’ के रूप में स्थापित हो गए। ‘सत्यकाम’ के आदर्शवादी इंजीनियर, ‘अनुपमा’ के संवेदनशील कवि, ‘प्रतिज्ञा’ के प्रतिशोधी ट्रक ड्राइवर और ‘शोले’ के दृढ़-संकल्पित वीरू जैसे यादगार पात्र आज भी दर्शकों की स्मृतियों में जीवित हैं। 1966 से 1975 के बीच लगातार हिट फिल्मों की श्रृंखला ने उन्हें सुपरस्टार का दर्जा दिलाया। छोटे शहरों और ग्रामीण भारत में उनकी लोकप्रियता इतनी प्रबल थी कि कई औसत फिल्मों को भी उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई। बिमल रॉय,...

दिल्ली लाल किले के पास i20 कार में विस्फोट, 10 मरे अनेक घायल

Image
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को शाम 07 बजे एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। यह कार दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास आकर रुकी थी। इस विस्फोट में आठ से दस लोगों के मारे जाने का समाचार है तथा अनेक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की संख्या का खुलासा अभी पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई गाड़ियों में आग लग गई। घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताया है  और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की जानकारी ली है। विस्फोट के बाद एक ब्रीफिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। शाह ने कहा कि घटना की जांच "सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए" की जा रही है, और परिणाम जनता के सामने पेश किए जाएंगे।  शाह ने कहा कि दिल्ली अपराध शाखा और दिल्ली विशेष शाखा की टीमें सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विभाग के साथ एनएसजी और एनआईए...
 

गणेश चतुर्थी का इतिहास और महत्व

Image
गणेश चतुर्थी का इतिहास और महत्व - डा. शरद अग्रवाल गणेश चतुर्थी भगवान श्रीगणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह महत्वपूर्ण पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को आता है। शास्त्रों के अनुसार माता पार्वती के भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को अपने शरीर की उबटन से गणेश जी का निर्माण किया था। गणेश जी को विध्नहर्ता माना जाता है। प्रत्येक शुभ कार्य में सबसे पहले गणपति की पूजा की जाती है। यह उत्सव प्राचीन काल से ही हिन्दू घरों में मनाया जाता रहा है। वर्तमान समय में इसका स्वरूप काफी बदला है। अब देश के विभिन्न हिस्सों में यह पर्व सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है जिसकी शुरूआत महाराष्ट्र से हुई थी। सन् 1893 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों के विरोध में इसे सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाने की शुरूआत की। जिसके पीछे उनका उद्देश्य था कि इस बहाने समाज एकत्रित हो। जाति-पाति के भेदभाव समाप्त हों और स्वतंत्रता संग्राम के लिए आम जनमानस जाग्रत होकर तैयारी करे। उन्हांेने कहा था- धर्म के माध्यम से समाज को जोड़ो, और समाज को जोड़कर देश को आजाद करो। तिलक जी द्वारा जलाया द...

भारतीय सेना को यथाशीघ्र विजय श्री प्राप्त हो इसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर / सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में 5 दिवसीय हवन यज्ञ प्रारंभ🙏

Image
    पहलगाँव में इस्लामी जिहादी आतंकवादियों द्वारा हिन्दू  यात्रियों का धर्म पूछकर हत्याएँ की गयीं। जिसका उत्तर देते हुए भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों का सफाया करने के लिये जो "ऑपरेशन सिन्दूर" शुरू किया है वह पूर्ण विजय के साथ यथाशीघ्र पूर्ण हो, इस प्रार्थना को लेकर आज सरस्वती शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर कमला नगर आगरा मैं आज से 5 दिवसीय हवन यज्ञ प्रारम्भ हुआ जिसमें आज पहले दिन सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर के विद्यार्थियों ने ईश्वर से, भारतीय सेना को पाकिस्तान पर यथाशीघ्र पूर्ण विजयश्री प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना करते हुए हवन यज्ञ किया। यह यज्ञ 5 दिन तक प्रतिदिन प्रातः 7.30 से 8.30 तक आयोजित होगा। आप सभी उसमें सम्मिलित होने के लिये सादा आमंत्रित हैं। 🙏😊🙏😊 भारत माता की जय 😊🙏😊🙏😊🙏

आगरा में बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले के विरोध में विशाल प्रदर्शन

Image
  आगरा,11अगस्त, हिन्दू चेतना जागृति मंच के द्वारा बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे भीषण हमलों के विरोध में एक विशाल धरना संजय पैलेस, आगरा पर स्पीड कलर लैब के सामने आयोजित किया गया। जिसमें आगरा के 50 से अधिक विद्यालयों के छात्र, अध्यापक तथा प्रधानाचार्यों के साथ ही 12 से अधिक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी  ने अपने हाथों पर काली पट्टियां बांध रखी थी। छात्रों ने बांग्लादेश के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वे हिंदू-हिंदू भाई भाई, "तेरा मेरा रिश्ता क्या, जय जगन्नाथ जय श्री राम" "बांग्लादेशी घुसपैठियो भारत छोड़ो" जैसे नारे लगा रहे थे। इस मौके पर हिंदू चेतना जागृति मंच के संयोजक विश्वेंद्र सिंह चौहान ने धरने पर मौजूद पांच सौ से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा की बांग्लादेश में छात्र आंदोलन का षड्यंत्र रचकर वहां हिंदुओं का कत्लेआम करने वाले, ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों को जलाने वाले, माता-बहिनों के साथ बलात्कार करने वालों को वहां की सरकार तत्काल काबू करे और उन्हें कड़ा दंड दे।  उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि हर हालत में बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत से निकाल ...

बाबासाहब अम्बेडकर की जयंती पर आरएसएस की प्रेरणा से हुआ 80 यूनिट रक्तदान

Image
  बाबासाहब अम्बेडकर की जयंती पर आरएसएस की प्रेरणा से हुआ 80 यूनिट रक्तदान  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित अंत्योदय साप्ताहिक मिलन शाखा, कमला नगर, आगरा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना व रेंजर्स एवं रोवर्स डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज दिनांक  14 अप्रैल को प्रातः 8 से सांय 4 बजे तक सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में किया गया। संघ के सेवाभावी स्वयंसेवकों के साथ ही अंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेंजर्स रोवर्स इकाई द्वारा 80 यूनिट रक्तदान लोकतम ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ पंकज भाटिया, डॉ पंकज नगाइच तथा संपूर्ण सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर विनोद कुमार पाठक, गिरीश अग्रवाल, सीए शशि अग्रवाल, एडवोकेट उमेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, डा बसंत बहादुर, डा रामवीर चौहान, हरीश गर्ग, श्रीभगवान अग्रवाल, लोकेश कुमार, अशोक कुमार के साथ ही लोकहितम ब्लड बैंक के अनिल अग्रवाल, राकेश मंगल, संजीव जैन, सहित अनेक स्वयंसेवकगण उपस्थित रहे। भवदीय-...

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं, है अपना ये त्यौहार नहीं

Image
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं है अपना ये त्यौहार नहीं है अपनी ये तो रीत नहीं है अपना ये व्यवहार नहीं धरा ठिठुरती है सर्दी से आकाश में कोहरा गहरा है बाग़ बाज़ारों की सरहद पर सर्द हवा का पहरा है सूना है प्रकृति का आँगन कुछ रंग नहीं , उमंग नहीं हर कोई है घर में दुबका हुआ नव वर्ष का ये कोई ढंग नहीं चंद मास अभी इंतज़ार करो निज मन में तनिक विचार करो नये साल नया कुछ हो तो सही क्यों नक़ल में सारी अक्ल बही उल्लास मंद है जन -मन का आयी है अभी बहार नहीं ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं है अपना ये त्यौहार नहीं ये धुंध कुहासा छंटने दो रातों का राज्य सिमटने दो प्रकृति का रूप निखरने दो फागुन का रंग बिखरने दो प्रकृति दुल्हन का रूप धार जब स्नेह – सुधा बरसायेगी शस्य – श्यामला धरती माता घर -घर खुशहाली लायेगी तब चैत्र शुक्ल की प्रथम तिथि नव वर्ष मनाया जायेगा आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर जय गान सुनाया जायेगा युक्ति – प्रमाण से स्वयंसिद्ध नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध आर्यों की कीर्ति सदा -सदा नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अनमोल विरासत के धनिकों को चाहिये कोई उधार नहीं ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं है अपना ये त्यौहार नहीं ह...

आगरा दीवानी परिसर में हुआ थाना पैरोकारों का छटवां सम्मान समारोह

Image
थाना पैरोकार फौजदारी न्याय व्यवस्था की रीढ़ होता है- जिला जज पैरोकार पुलिस के अकीर्तिक नायक हैं- पुलिस कमिश्नर   पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका के बीच पैरोकार ही एक सेतु का निर्माण करते हैं। यदि यह शिथिल हो जाएंगे तो न्यायपालिका को कार्य करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इसीलिए कहा जाता है कि थाना पैरोकार दांडिक न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इन्हे स्वस्थ और सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने मैं पर्दे के पीछे से पैरोकार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। यह उद्गार आज जनपद न्यायाधीश आगरा विवेक सिंगल ने छठवें पैरोकार सम्मान समारोह में बोलते हुए व्यक्त किए। यह कार्यक्रम आज दीवानी परिसर में डीजीसी दाण्डिक एडवोकेट बसंत गुप्ता और उनकी टीम ने आयोजित किया । कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस कमिश्नर आगरा ने कहा की थाना पैरोकार ऐसे नायक हैं जो न्याय और कानून व्यवस्था के सबसे निचले पायदान पर रहता है। शासकीय अधिवक्ताओं के द्वारा पुलिस वालों का सम्मान किया जाना, यह स्वागत योग्य कदम है। इससे पैरोकारो का उत्साहवर्धन होता है जिससे वे अपने क...

G20 - Declaration Delhi 2023 full document, read here.

Image
G20 - Declaration Delhi 2023  full document, read here. #G20 - Declaration Delhi 2023  full document, read here. #G20 - Declaration Delhi 2023  full document, read here. #G20 - Declaration Delhi 2023  full document, read here.